ये है गुजरात का 'शीतनगर', लगातार 19वें दिन सबसे ठंडा, मौसम विभाग ने दी कोल्डवेव की चेतावनी

भुज। भारत के कई हिस्सों में ठंड ने बरसों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सर्द ऋतु से लगातार तापमान गिर रहा है। इन दिनों गुजरात में कच्छ जिले की अब्दसा तालुका का मुख्यालय, नलिया शहर बर्फीले प्रदेश की सूरत लिए हुए है। इसे राज्य में लगातार 19वें दिन सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 12 दिन पहले नलिया 8.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ था।

Recommended Video

    Gujarat: सर्दियों के साथ Surat पहुंचे Migratory Birds | #Shorts | वनइंडिया हिंदी
    Naliya

    मौसम विभाग के केंद्र ने सौराष्ट्र में कोल्डवेव की चेतावनी जारी की है। वहीं, गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में रात को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया है। गांधीधाम-अंजर क्षेत्र में 8.4 डिग्री तापमान के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ क्षेत्रों में लोगों को दिसंबर महीने में भी दोहरे ऋतु का अहसास हो रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि, 118 साल में 2019 का दिसंबर दूसरा सबसे ठंडा रहा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि अभी पूरे राज्य में ठंड का प्रभाव एक सा​ नहीं है। समुद्र के पास वाले क्षेत्रों में कम ठंड पड़ रही है।

    Naliya

    कांडला हवाई अड्डे पर गांधीधाम और अंजार इलाकों में न्यूनतम तापमान कल 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कांडला बंदरगाह इलाके में न्यूनतम तापमान फिलहाल 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां ठंड से एकमात्र जिला मुख्यालय भुज को आंशिक राहत मिली, जहां ठंड न्यूनतम 10.4 से बढ़कर 11.6 हो गई। वहीं, बीते सोमवार को कच्छ में दोपहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के साथ ठंडा रहा। यहां मौसम विभाग ने फिर से ठंड से राहत मिलने के संकेत दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+