दूध की दुकान में हुआ रहस्यमयी धमाका, 10KM दूर तक गई आवाज, आस-पास के मकान भी क्षतिग्रस्त

राजकोट. गुजरात में राजकोट जिले की कोटडा-सांगाणी तहसील के शापर-वेरावल गांव में एक मकान में अचानक धमाका हुआ। यह धमाका इतना भीषण था कि, मकान की छत उड़ गई और कंकरीट की मोटी दीवारें फट गईं। उसके आस-पास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आस-पड़ोस के लोग सन्न रह गए। लोगों में भय व्याप्त हो गया।

इस धमाके की सूचना मिलने पर कोटडा-सांगाणी तहसील के तहसीलदार, शापर-वेरावल थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) वरजांगभाई व टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि, जहां धमाका हुआ, उस मकान में से दूध की दुकान चलती थी। धमाका भूगर्भ में हुआ। जिसकी जांच की जा रही है कि, किस वजह से ऐसा हुआ। पुलिस टीम ने जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की मदद मांगी है।

Sharp explosion in the Shop at rajkot district gujarat, building collapsed

वहीं, एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि, इस जगह गोंडल मार्ग पर स्थित शापर-वेरावल गांव में गायत्री नगर निवासी नानजी लक्ष्मण लिंबासिया योगी कॉम्प्लेक्स में दूध की दुकान चलाते हैं। यह दुकान वेरावल मेन रोड पर पड़ती है। इसमें बुधवार सवेरे धमाका हुआ था। बताया जा रहा है कि, उस समय नानजी दुकान खोलकर मंदिर में दर्शन करने गए हुए थे, तभी दुकान में धमाका हुआ। उस धमाके के साथ ही पूरी दुकान धराशायी हो गई। उससे आस-पास की दुकानों में भी नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+