गुजरात: अनलॉक-4 के 10वें दिन तक 90 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना मुक्त हुए, एक दिन में 1415 लोग डिस्चार्ज
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 10,96,27 पहुंच गई है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां फिर 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। हालांकि, अनलॉक-4 के 10वें दिन तक गुजरात में 90 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को हरा भी चुके हैं। गुरुवार को 1415 मरीजों के डिस्चार्ज होने के साथ ही ठीक हुए लोगों का आंकड़ा 90 हजार 230 हो गया।

सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हजार 230 है। लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों में मामूली कमी दर्ज की गई है। कुल सक्रिय मरीजों में से 91 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। एक दिन में प्रदेश में 15 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 3167 हो गया है। हालांकि, सूरत में दूसरे दिन भी सिर्फ दो मौतें हुईं और कुल मृतकों की संख्या 855 हो गई।

राज्य में अब तक कुल टेस्ट 30,73,534
गुजरात में कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो अब तक यहां 30,73,534 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें से 4 प्रतिशत से कुछ ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। यह अब 82.4% हो गई है। मृत्युदर 2.9% हो गई है। संक्रमितों के बढ़ने की दर 1.3% आंकी गई है।
Recommended Video

वे जिले जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज
4,168 अहमदाबाद
2,581 सूरत
1,967 राजकोट
1,458 वडोदरा
568 मेहसाणा
439 गांधीनगर
420 सुरेंद्रनगर
408 भावनगर
373 पंचमहल
371 अमरेली
358 कच्छ
331 जामनगर












Click it and Unblock the Notifications