गुजरात में 3.92 लाख से ज्यादा किसानों को सरकार से मिला कृषि राहत पैकेज,​ आवेदन 31 तक और होंगे

अहमदाबाद। गुजरात में सरकार द्वारा किसानों के लिए कृषि राहत पैकेज की किस्तें चुकाई जा रही हैं। यहां 21 अक्टूबर तक ही 39,24,88 किसानों को सहायता राशि सौंपी जा चुकी है। यह जानकारी कृषि विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से सामने आई है। अहमदाबाद जिला विकास अधिकारी अरुण महेश बाबू के अनुसार, अकेले अहमदाबाद जिले के असरग्रस्त किसानों में से 25 हजार से अधिक को सहायता राशि चुकाई गई। जिले भर में इस पैकेज के अन्तर्गत 248 से अधिक गांवों में डेटा एन्ट्री की गई, जिसके आधार पर रकम खातों में पहुंचाई जा रही है।

More than 3.92 lakh farmers in Gujarat received agricultural relief package from the government

अहमदाबाद के अंदर महेश बाबू की अगुवाई में कृषि राहत पैकेज के अन्तर्गत बीते 22 अक्टूबर तक 25427 किसानों को 24.6 करोड़ रुपए चुकाए गए।उन्होंने बताया कि, इस पैकेज की राशि पाने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। तहसीदार की देखरेख में ग्राम्य स्तर पर ई-ग्राम सेंटर से आवेदन किए जा सकेंगे। इस पैकेज के हकदार वे किसान हैं, जिनकी फसलें इस साल भारी बारिश या बेमौसम बारिश के चलते खराब हुई थीं। मालूम हो कि, राज्य के कुछ भागों में अतिवृष्टि हुई थी। जिसे ध्यान में रखकर किसानों को सहायता राशि देने का निर्णय किया गया था।

More than 3.92 lakh farmers in Gujarat received agricultural relief package from the government

जिला विकास अधिकारी महेश बाबू ने कहा कि, इस साल गुजरात में प्रभावित किसानों को तत्कालिक सहायता मिल सके इसके लिए (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) अर्थात् पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट पोर्टल से सहायता चुकाई जा रही है। जिला स्तर पर मंजूर आवेदन के बाद एक ही दिन में यह राशि किसान के बैंक खाते में पहुंच जाती है। अहमदाबाद जिला कृषि अधिकारी हितेश पटेल ने बताया कि, कृषि राहत की राशि पीएफएमएस पोर्टल से चुकाने की प्रक्रिया काफी पारदर्शक और गति वाली है।

बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के किसानों को सीएम योगी ने दिए 113 करोड़ रुपए, बोले- निकालेंगे स्थाई हल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+