गुजरात: शेर के 4 शावकों का आतंक, एक ही गांव में 100 से ज्यादा भेड़-बकरियों को नोंच खाए

अमरेली. गुजरात में शेर के कुछ शावकों ने एक मानव बस्ती में फिर तांडव मचा दिया। यहां बगसरा इलाके के गिरगढ़डा के खिलावाड़ गांव में रात को शेर घुसे। शेर के 4 शावकों ने गांव में भेड़-बकरियों का शिकार किया। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि 100 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरी पड़ी थीं। कई भेड़ बकरियां को आधा-अधूरा खाकर छोड़ दिया। बाड़े में रक्त-मांस बिखरा पड़ा मिला। कुछ भेड़ें घायल अवस्था में बिलबिला रही थीं। इससे गांववालों में दहशत व्याप्त हो गई।

छोटे शेरों ने किया 80 भेड़-बकरियों का शिकार

छोटे शेरों ने किया 80 भेड़-बकरियों का शिकार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ​शेरों का झुंड मानव बस्ती में दाखिल होता दिखाई दे रहा है। इस दृश्य को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया था। जिसे उन्होंने वायरल कर दिया। बता दें कि, गसरा इलाके में कुछ दिनों पहले तेदुओं ने भी आतंक मचाया था। तेंदुओं ने यहां 6 ग्रामीणों पर हमला किया था। तेंदुओं के बाद अब उसी इलाके में शेर तांडव मचा रहे हैं।

पिछले साल भी हुए था फरवरी में ऐसा हमला

पिछले साल भी हुए था फरवरी में ऐसा हमला

पिछले साल फरवरी महीने में ही, गिर सोमनाथ जिले के डारी गांव में पांच शेरों का झुंड आ घुसा था। शेरों ने गांवभर में कोहराम मचा दिया था। उन्होंने एक घर के बकरी-बाड़े पर हमला कर दिया था। उस बाड़े में मौजूद दर्जनों भेड़ें नोंच-कुतरकर मार डालीं गईं। पीड़ित गांववालों ने जैसे-तैसे वनविभाग अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद वन-कर्मियों ने घटनास्थल के आस-आस शेरों की तलाश शुरू कर दी। मगर, दिन होते ही शेर तो वहां से निकल चुके थे।

घर के बाड़े में 67 भेड़-बकरे मरे मिले थे

घर के बाड़े में 67 भेड़-बकरे मरे मिले थे

कुछ भेड़ों को शेर अपने साथ जंगल में खचेर ले गए थे, जबकि ज्यादातर भेड़ें गांव में ही मरी पड़ी थीं। उनके अंग क्षति-विक्षित पड़े थे। जमीन खून से सनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात करीब 5 शेरों का झुंड गांव में घुस आया था। शेरों को जहां जो शिकार मिला, उसे वहीं दबा लिया। सबसे दर्दनाक क्षण वे थे कि एक घर के बाड़े में 66 भेड़ और एक बकरे को नोंचकर मार डाला। कुछ भेड़ों को शेर अपने साथ ले भागे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+