गुजरात उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, यह दिग्गज नेता अपने समर्थकों संग भाजपा में चले गए

मोरबी। गुजरात में अगले महीने होने वाले 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। यहां मोरबी में जिला पंचायत के कांग्रेस प्रमुख किशोर चिखालिया अपने समर्थकों संग पार्टी से अलग होकर सत्ताधारी दल भाजपा में चले गए। ऐसा उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि उन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं बनाया था। समर्थकों का कहना है​ कि, इस सीट से किशोर चिखालिया ही टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन कांग्रेन हाई कमांड ने उनका नाम काट दिया। कांग्रेस ने जयंती जयराज पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है।

गुजरात उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, यह दिग्गज नेता अपने समर्थकों संग भाजपा में चले गए

कांग्रेस के इसी कदम से किशोर चिखालिया नाराज हो गए। जिसके बाद वह समर्थकों एवं कुछ कांग्रेसियों के साथ भाजपा में आ गए। संवाददाता ने बताया कि, टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस किशोरी चिखलिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं के पास आए और भगवा पहनकर भाजपा ज्वॉइन की। वहीं पर आई.के. जडेजा व सौरभ पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशोर चिखलिया को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

गुजरात उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, यह दिग्गज नेता अपने समर्थकों संग भाजपा में चले गए

भाजपा ज्वॉइन करने वाले किशोर चिखलिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हाईकमान ने हमारा टिकट काटकर अन्याय किया। हमारे साथ वहां बहुत गलत किया गया। कार्यकर्ताओं में हमें लेकर उत्साह था।' वहीं, भाजपा के आईके जडेजा ने कहा कि ''किशोरभाई अपने कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके आने से हमारे जीतने की संभावना बढ़ गई है और अब कांग्रेस अपना सूपड़ा साफ करने के लिए तैयार रहे।''

गुजरात उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, यह दिग्गज नेता अपने समर्थकों संग भाजपा में चले गए
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+