Morbi Bridge Collapse: गुजरात पुलिस के वो दो फरिश्ते, जिन्होंने पुल टूटते ही लगाई छलांग और बचा ली कई जानें
Morbi Bridge Collapse: गुजरात पुलिस के वो दो फरिश्ते, जिन्होंने पुल टूटते ही लगाई छलांग और बचा ली कई जानें
Morbi Bridge Collapse: मोरबी ब्रिज हादसा (Morbi Bridge Collapse) को चार दिन बीत चुके है। इस हादसे में करीब 134 लोगों की जान चली गईं, जिसमें 40 बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे के बाद मोरबी (Morbi) में मातम पसरा हुआ है। हालांकि, इस सबके बीच गुजरात पुलिस के दो फरिश्तों की बहादुरी और इंसानियत की चर्चाएं भी हो रही है। दरअसल, गुजरात पुलिस के इन दो बहादुर पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कई जिंदगियां बचा ली।

लोगों की जान बचाते हुए इन दिनों पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, इन पुलिसकर्मियों का नाम प्रदीप सिंह झाला और विजय प्रतापभाई चावड़ा हैं। यह दोनों मोरबी पुलिस स्टेशन में सिपाही है। दोनों पुलिसकर्मियों प्रदीप सिंह झाला और विजय प्रतापभाई चावड़ा ने 30 अक्टूबर को लोगों को बचाने के लिए मोरबी नदी में छलांग लगी दी थी। इनके साथ-साथ लोगों को बचाने के लिए स्थानीय नागरिक मोहम्मद असीम ने भी मोरबी नदी में छलांग लगाई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल पर 400 से 500 लोग मौजूद थे। जैसे ही ब्रिज टूटा और पुल पर खड़े लोग मोरबी नदी में समा गए, उस वक्त वहां मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों प्रदीप सिंह झाला और विजय प्रतापभाई चावड़ा अपना जान की परवाह किए बिना नदी में कूद पड़े। दोनों ही तैरना जानते थे, इसलिए दूसरों की जान बचाने लिए अपनी जान खतरे में डाल दी। इस दौरान प्रदीप झाला ने अपने साथी पुलिसकर्मी विजय प्रतापभाई के साथ मिलकर कई लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पत्रकार अभिनव पांडेय ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही लिखा है, 'यही असली ख़ाकी है...सलाम।' वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों इन दोनों वर्दी वाले फरिश्तों की तारीफ कर रहे है। तो वहीं, दूसरी तरफ इस हादसे के बाद मोरबी पुलिस ने ओरेवा कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें अब तक 9 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications