Morbi Bridge collapse: घड़ी और कैलकुलेटर बनाने वाली कंपनी Oreva को दिया गया ब्रिज का काम
Morbi Bridge collapse: गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के बाद इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस तरह से छठ महापर्व के दौरान यह बड़ा हादसा सामने आया उसकी वजह से 130 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हादसे के बाद उस कंपनी पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसे इसके मेंटेनेंस का काम दिया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस ब्रिज की देखरेख का काम ओरेवा ग्रुप को दिया गया था, यह कंपनी सीएफएल बल्ब बनाने, दीवार घड़ी बनाने का काम करती है। इसके साथ ही यह कंपनी ई बाइक बनाती है। ऐसे में इस बात की भी जांच हो रही है कि आखिर इस कंपनी को क्यों ब्रिज के मरम्मत और देखरेख का काम दिया गया।
Recommended Video

100 साल पुराना ब्रिज
मोरबी में जो पुल टूटा है वह 100 साल से अधिक पुराना है, यह ब्रिज अंग्रेजों के जमाने का था, जिसे मरम्मत कार्य की वजह से बंद कर दिया था। यह ब्रिज 7 महीने तक बंद रहा था। लेकिन इस ब्रिज के फिर से शुरू होने से पहले ही लोग इसका इस्तेमाल करने लगे थे। इतने पुराने ब्रिज के मरम्मत और रखरखाव का काम ऐसी कंपनी को कैसे मिल गया जिसका इस क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं है, वह कई सवाल खड़ा कर रहा है। हादस में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

50 साल पुरानी कंपनी
जिस ओरेवा कंपनी को इस ब्रिज की मरम्मत का काम दिया गया था, वह 50 साल पुरानी कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना ओधावजी राघवजी पटेल ने किया था। यह कंपनी अजंता और ओरपैट ब्रांड की घड़ियां बनाती है। राघवजी पटेल का इसी महीने 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। राघवजी ने 45 साल की उम्र में इस बिजनेस की शुरुआत की थी। यह कंपनी घरेलू उपकरण, लैंप, कैल्कुलेटर आदि उत्पाद बनाती है।

क्या कहना है कंपनी का
मोरबी में मच्छु नदी पर यह पुल बना है। इसे मरम्मत के चलते इसे बंद कर दिया गया था। इस ब्रिज को 26 अक्टूबर को खोला जाना था। आरोप है कि इस ब्रिज को बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के ही खोल दिया गया। वहीं कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि है ब्रिज के बीछ में काफी लोग इकट्ठा हो गए थे और दोनों छोर पर लोग ब्रिज को झुला रहे थे। जिसकी वजह से यह ब्रिज टूट गया।

कंपनी के वेबसाइट में नहीं है इसका जिक्र
ओरेवा कंपनी ने कई क्षेत्रों में अपना कारोबार फैलाया है। कंपनी की वेबसाइट में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार कंपनी में कुल 6000 लोग काम करकते हैं। कंपनी के कारोबार में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि वह निर्माण क्षेत्र में भी काम करती है। बहरहाल इस हादसे के बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications