Gujarat: उमरगाम की फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

गुजरात के वलसाड जिले की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गई। कुछ ही देर में फैक्ट्री के भीतर काफी ऊंची- ऊंची लपटें देखी गईं।

Massive fire in Umargam factory

गुजरात के वलसाड जिले में शनिवार को एक एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। इस दौरान कारखाने के भीतर मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद है। आग बुझान के प्रयास जारी हैं। हालांकि अब तक स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका है।

गुजरात के वलसाड जिले में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार देर शाम वलसाड के उमरगाम स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। इस पर फैक्ट्री कर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

Recommended Video

      दौसा: दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम, शव का करवाया पोस्‍टमार्टम

      वलसाड जिले में इस आग को लेकर सूत्रों के मुताबिक एक मेटल फैक्ट्री में आग लगी है। उमरगाम के औद्योगिक क्षेत्र में धुएं का गुबार देख इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटे काफी ऊंचाई तक उठती देखी गईं। हालांकि कितना नुकसान हुआ है ये स्थिति नियंत्रण में होने के बाद जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन हादसे में फैक्ट्री में अब तक भारी नुकसान का अनमान है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+