खुद को गुजरात CMO का अफसर बताकर मुंबई की मॉडल से किया रेप, नौकरी का झांसा देकर लाया था वडोदरा; गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा में एक युवक ने खुद को कथित तौर पर गुजरात सीएमओ का अधिकारी और गिफ्ट सिटी का प्रमुख बताकर मुंबई की मॉडल को नौकरी का झांसा दिया। उसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया।

Gujarat Crime News

गुजरात के वडोदरा (Vadodara)में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद को कथित तौर पर गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिकारी और गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी का अध्यक्ष बताकर पहले मुंबई की एक मॉडल को नौकरी का झांसा दिया। उसके बाद वडोदरा बुलाकर मॉडल का रेप किया। यह जानकारी वडोदरा एसीपी एवी कटकड़ ने दी है।

मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। युवक का नाम विराज पटेल बताया जा रहा है।

...तो ऐसे हटा आरोपी का नकाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराज पटेल ने मुंबई की एक मॉडल के सामने खुद को अफसर बताकर पहले अपने जाल में फंसाया। उसके बाद वडोदरा बुलाया। मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के दौरान दोनों के बीच झगडा हो गया। बात इतनी बढी कि मामला थाने तक पहुंच गया।

थाने पहुंचते ही विराज पटेल खुद को सीएमओ का अधिकारी और गिफ्ट सिटी का प्रमुख बताने लगा। तभी साथ मौजूद मुंबई की मॉडल ने उसपर नौकरी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपी फर्जी निकला। जिसके बाद संबंधित धाराओं के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+