गुजरात में लड्डू खाने की मची होड़, 58 साल का ये शख्स 100-100 ग्राम के 12 मोदक खाकर बन गया विजेता
जामनगर। गुजरात में गणेश चतुर्थी के अवसर पर अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। एक खास प्रतियोगिता यहां गणेशजी की पसंदीदा मिठाई माने जाने वाले मोदक को लेकर हुई। जिसमें भाणवड-फतेपुरा के रहने वाले 58 वर्षीय नवीनचंद्र ने 100-100 ग्राम के 12 मोदक खाए और विजेता बन गए। गौरतलब है कि, लोग अमूमन 5-6 मोदक ही खा पाते हैं। मोदक मीठा बहुत होता है, और इसमें चिकना खाघ्य होता है।

गणपति उत्सव पर हुई मोदक प्रतियोगिता
ओपन सौराष्ट्र मोदक आरोगवानी प्रतियोगिता के पदाधिकारियों के अनुसार, उनके यहां गणेश चतुर्थी के अवसर पर ब्रह्म सोशल ग्रुप द्वारा मोदक खाने की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें पूरे सौराष्ट्र से कुल 31 प्रतियोगियों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में भाणवड के फतेपुरा निवासी नवीनचंद्र नाम के 58 वर्षीय पुरुष ने 12 मोदक को खाने के साथ पहला स्थान हासिल किया। इससे पिछले साल जामकंडोरणा के पुरुष ने 13 मोदक खाकर प्रतियोगिता में पुरस्कार जीता था।

जानें कौन रहा इस बार विजेता
गणेशजी की पूजा कर रहे पुजारी ने कहा कि, गणपति बप्पा को मोदक अत्यंत प्रिय हैं। उनके उत्सव के मौके पर जामनगर में ब्रह्म सोशल ग्रुप द्वारा लगातार 13वें वर्ष मोदक-प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सौराष्ट्र के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित कुल 31 प्रतियोगियों ने भाग लिया। मोदक प्रतियोगिता में आधे घंटे के अंदर कंटेस्टेंट्स को चूरमा के लड्डू बनाने होते हैं जो 100 ग्राम प्रति लड्डू के हिसाब से हैं और उसमें दाल के साथ ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जाते हैं। इस प्रतियोगिता में किसी भी जाति के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगियाें में से जो कोई सबसे ज्यादा मोदकों का सेवन करेगा, वही विजेता घोषित कर दिया जाता है।

महिला प्रतियोगी ने 11 मोदक खाए थे
इस बार, ओपन सौराष्ट्र मोदक प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने वालों में पुरुष वर्ग में भाणवड के नवीनचंद्र ने 12 मोदक खाए, और वह विजेता घोषित किये गए। वहीं, महिलाओं में जामनगर की पद्मिनी गजेरा ने 9 मोदक (आरोगी) खाए, उन्हें भी पहला नंबर मिला। इसके अलावा बच्चों की बात करें तो केविन वढेर को सबसे पहले 9 मोदक खाए, वह भी प्रथम स्थान लाया। इससे पहले जामकंडोरणा के पुरुष ने 13 मोदक खाकर पिछले साल प्रतियोगिता में पुरस्कार जीता था। तब एक महिला प्रतियोगी ने 11 मोदक खाए थे।












Click it and Unblock the Notifications