तेंदुए ने 2 साल के बच्चे पर खेत में किया हमला, वहीं भिड़ गए पिता, लेकिन नहीं बच पाया बच्चा

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में खेत पर एक तेंदुए ने मजदूर के बच्चे पर हमला कर दिया। घटना के लुवारी-मोली गांव के नजदीक हुई, भीखूभाई जोरिया नामक शख्स का बेटा धवल गुरुवार सुबह खेल रहा था। तभी तेंदुआ आ पहुंचा। तेंदुए ने धवल पर हमला बोल दिया। धवल रोने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पिता तेंदुए पर लपके और भिड़ गए। तेंदुए ने पिता पर भी हमला किया। हालांकि, कुछ ही क्षणों बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।

leopard kills a child at farm in junagadh district of gujarat, his father injured also

इधर, जब पिता ने बेटे को देखा तो वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। तेंदुए ने उसकी पीठ में नाखून गाड़ दिए थे। गांव के लोग उस बच्चे और पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने कहा कि, तेंदुआ आदमखोर था। उसने अपने पंजे बच्चे के पीठ पर गड़ा दिए थे, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। काफी खून बह जाने के चलते बच्चे की जान नहीं बच सकी। उसकी मौत हो गई।

leopard kills a child at farm in junagadh district of gujarat, his father injured also

वहीं, बच्चे के पिता भीखूभाई जोरिया को इलाज के लिए ऊना जिले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। भीखूभाई जोरिया की पत्नी के मुताबिक, वह और पति भीखूभाई जोरिया अपने बच्चे के साथ खेत पर काम कर रहे थे। बच्चा भी पास में खेल रहा था। आज वहीं पर तेंदुए ने हमला किया। उधर, घटना के बाद सूचना मिलने पर वन-विभाग की टीम वहां पहुंची। तेंदुए के हमले की जानकारी के आधार पर टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

एक वनकर्मी ने कहा कि, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया गया है। लोगों की शिकायत मिल रही हैं कि तेंदुआ इंसानों पर हमले कर रहा है, जो पिछले 15 दिनों में अब तक तीन लोगों व अन्य एक बच्चे पर हमला कर चुका है। हालांकि, अब तक वन-विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है। इससे पहले भी कई दफा तेंदुए ने बच्चों की जान ली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+