शूटिंग से घर लौटते कॉमेडियन केस्टो इकबाल की दुर्घटना में मौत, 100 से ज्यादा गुजराती फिल्में की थीं
वडोदरा. 100 से ज्यादा गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुके कॉमेडियन केस्टो इकबाल (इकबाल अहमद मंसूरी) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। केस्टो इकबाल के साथ उनके एक दोस्त की भी जान चली गई। दोनों किसी फिल्म की शूटिंग के बाद वडोदरा आ रहे थे। उसी दौरान नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन के साथ उनकी टक्कर हुई। दोनों व्हीलर पर थे। लोगों को उनकी लाश मिली। इकबाल अहमद मंसूरी 61 साल के थे।

वहीं, इकबाल के दोस्त कादर गुलाम रसूल मंसूरी(51) भी इस हादसे में मारे गए। कादर गुलाम रसूल मंसूरी के के बेटे शाहरुख उर्फ शेरू कादर मंसूरी ने जब पाणीगेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, तो लोगों को पता चला कि, इकबाल और कादर गुलाम की मौत हो गई है। बहरहाल, पुलिस ने दोनों के शवों को सयाजी हाॅस्पिटल भेज दिया है। वहीं, हादसे के संदर्भ में जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, एनएच-48 पर वाघोड़िया ब्रिज से कपूराई ब्रिज की तरफ जाने वाले रास्ते पर जय जलाराम फेब फरासखाना के पास उनके टू व्हीलर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि, इकबाल अहमद मंसूरी मूल डभोई के सुंदरकुवा गांव के रहने वाले थे। फिल्मों में उनकी पहचान रमेश मेहता के रूप में थी। उन्होंने शुं करीशु, टेंशन थई गयुं, पटेल नी पटलाई और ठाकोरनी खानदानी जैसी फिल्मों में काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications