Kachchh: प्राइवेट बस और टक्कर की गुजरात के कच्छ में भीषण टक्कर, 7 लोगों की गई जान, कई घायल

Kachchh Accident News: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार (21 फरवरी) को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच टक्कर में करीब सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यह हादसा कच्छ के केरा मुंद्रा रोड पर हुआ है। आजतक की खबर के मुताबिक, प्राइवेट बस में करीब 40 यात्री सवाल थे, जिनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Kachchh Accident News

वहीं, घटना स्थल से हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो काफी भयानक और दिल दहला देने वाली है। बता दें कि लोगों के शव सड़क पर बिखरे पड़े हैं और घायल यात्री बीच सड़क पर कराह रहे हैं। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हदासे के बाद बस पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई है।

खबर के मुताबिक, हादसे की भयावहता को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+