Isudan Gadhvi होंगे गुजरात में आम आदमी पार्टी का सीएम फेस, केजरीवाल ने लगाई नाम पर मुहर
ईसूदान गढ़वी होंगे गुजरात में आम आदमी पार्टी का सीएम फेस, केजरीवाल ने लगाई नाम पर मुहर
Gujrat Elections 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी 04 नवंबर को गुजरात के सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी (Isudhan Gadhvi) के नाम पर मुहर लगाई है। दरअसल, केजरीवाल ने 6357000360 नंबर जारी कर लोगों से पूछा था कि गुजरात में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होना चाहिए। जिसके बाद आज उन्होंने ईसूदान गढ़वी को सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है।

बता दें कि ईसूदान गढ़वी इस वक्त आम आदमी पार्टी में नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हैं। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार 4 नवंबर को सीएम फेस के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि गुजरात की 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने अपनी राय दी थी, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने ईसूदान गढ़वी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। केजरीवाल ने कहा कि जो जनता की राय है वही हमारी पार्टी की राय होगी। इसलिए सीएम फेस गढ़वी ही होंगे।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात बदलाव की तरफ बढ़ रहा है और आप नया इंजन, नई उम्मीद है। इस दौरान सीएम फेस ईसूदान गढ़वी ने बोलते हुए कहा, 'कोई ऐसी अदृश्य शक्ति है जो मुझे स्पोर्ट कर रही है। मैं साधारण सा लड़का हूं, जिसमें केजरीवाल ने कुछ खास देखा है।' गढ़वी ने मंच से बोलते हुए कहा कि, 'केजरीवाल में मुझे सबसे बात यह लगी कि वो राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि राजनीति बदलने के लिए आए है। जो मंच पर बैठे है वो सब के सब आम आदमी है।' गढ़वी ने कहा गोपाल राय 32 साल के होंगे, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने अध्यक्ष बनाया है।
यह किसी पार्टी में पहली बार हुआ होगा, जब कोई युवा अध्यक्ष बना हो। इस दौरान गढ़वी ने अरविंद केजरीवाल की राजनीति को सलाम भी किया। मंच से बोलते हुए गढ़वी ने कहा कि ऐसा नहीं कि मेरे पास किसी और पार्टी के लोग नहीं आए। लेकिन मैंने कहा कि राजनीति मेरी मजबूरी है, शौक नहीं है। मैं अपना सब कुछ छोड़कर गुजरात की जनता के लिए राजनीति में आया हूं। मैं गुजरात की जनता से एक वादा करता हूं कि, 'जब तक मेरे शरीर में प्राणा है मैं आपकी सेवा करता रहूंगा, यह मेरा वादा है आपसे।' इस दौरान गढ़वी ने कहा कि मुझ से किसानों, बेरोजगारों की पीड़ा देखी नहीं जाती।
किसानों की समस्याओं को सुनकर रो पड़ता था
गढ़वी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडियो में जब किसान अपने परेशानी लेकर मेरे पास आते थे। उस समय में मैं कुछ कर नहीं सकता था। केवल उनकी परेशानियों पर रात में रो पड़ता था। उन्होंने आगे बताया कि रात में तीन बजे उठ-उठकर किसानों के लिए क्य-क्या कर सकते है यह मैं लिख लेता था। उस समय मैंने राजनीति पार्टियों को भी अपने यह सुझाव दिए थे। लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी ने मेरे सुझाव नहीं माने। तब मुझ लगा कि अगर अच्छे लोग राजनीति में नहीं आते है यह लोग जनता को लूट लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications