हरामी नाला में पाकिस्तान कर रहा नापाक हरकतें, BSF ने नाकाम की घुसपैठ, नौकाएं जब्त

कच्छ। भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पड़ोसी मुल्क की ओर से आए रोज नापाक हरकतें की जा रही हैं। गुजरात के भुज स्थित दोनों देशों के "हरामी नाला" सीमा इलाके में पाकिस्तानी घुसपैठ रोकने के लिए भारत की बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) ने तलाशी अभियान चलाया। जहां विशाल नाले से कई नौकाएं जब्त कर लीं। इन नौका के जरिए पाकिस्तानी घुसपैठिए भारतीय जल सीमा में प्रवेश किए थे, हालांकि बीएसएफ की सतर्कता से घुसपैठ नहीं हो पाती।

भारतीय जल सीमा में घुस आए पाकिस्तानी

भारतीय जल सीमा में घुस आए पाकिस्तानी

हरामी नाला भारत-पाकिस्तान के बीच ऐसा वॉटर चेन है, जहां से घुसपैठ की सर्वाधिक संभावनाएं होती हैं। विगत फरवरी महीने में भी भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यहां घुसपैठ नाकाम की थी। यहां 9 फरवरी को पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछुआरों की घुसपैठ का पता चला था। जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान 11 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया गया। वह ऑपरेशन कई दिनों तक चला।

कहां है हरामी नाला?

कहां है हरामी नाला?

भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज बताया कि, गुजरात के भुज में हरामी नाला इलाके के पिलर नंबर-1160 से होते हुए घुसपैठ की कोशिश की गई, वहां से एक पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया है। एक नाव मछली पकड़ने वाली भी थी, जो किरविवार की शाम, 3 अप्रैल को सीमा स्तंभ संख्या के पास भारतीय क्षेत्र में लगभग 100 मीटर अंदर मिली। पााकिस्तानी नौकाओं की तस्वीरें सामने आई हैं।

लगातार गश्त कर रही बीएसएफ

लगातार गश्त कर रही बीएसएफ

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि, जवानों की टीमें पाकिस्तान से लगती भारतीय समुद्री सीमा के पास सरक्रीक क्षेत्र में लगातार गश्त करती रहती हैं। उसी दरम्यान उन्हें पाकिस्तानी हरकतों का पता चल जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+