स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स गुजरात में हड़ताल पर, बोले- वेतन 20 हजार हो

अहमदाबाद। स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे गुजरात के सरकारी इंटर्न डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका स्टाइपेंड कम से कम 20 हजार रुपए किया जाए। उनका कहना है कि, हमें हर महीने सिर्फ 12,800 रुपए वेतन ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हम अप्रैल महीने से ही कोविड सेंटर में सेवाएं दे रहे हैं। इस दरम्यान करीब 300 डॉक्टर्स कोरोना की चपेट में भी आए। वे अपनी तरफ से पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें हर महीने सिर्फ 12,800 रुपए वेतन ही दिया जा रहा है। यह वेतन काफी कम है। इसलिए इसे बढ़ाया जाए।

Intern Doctors Of Gujarat On Strike Indefinitely, Demand For Increase In Stipend

इस तरह इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर उतरने के बाद गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और स्वास्थ्य मंत्री की बैठक शुरू हो गई। वहीं, इंटर्न डॉक्टरों के संघ से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि, 'अपने वेतन वृद्धि के लिए वे सरकार से कई बार निवेदन कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें हड़ताल शुरू करनी पड़ी।'

संघ का कहना है कि सरकार के फैसले तक राज्य के इंटर्न डॉक्टर्स हड़ताल पर ही रहेंगे। उनका कहना है कि, 'हमारा वेतन अन्य डॉक्टर्स की तुलना में बहुत कम है। हमारी मांग है कि स्टाइपेंड 12,800 की बजाए 20 हजार रुपए किया जाए।' इंटर्न डॉक्टर्स की यह भी मांग है कि, 'यह राशि अप्रैल माह के हिसाब से ही उन्हें दी जाए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+