वडोदरा: थीम पार्क में 10 फीट गहरी टंकी का ढक्कन था खुला, उसमें गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत

वडोदरा । गुजरात के वडोदरा शहर में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें थीम पार्क में सेल्फी लेकर कपड़े बदलने गए 12 साल के बच्चे की 10 फिट गहरी टंकी में गिरने से मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची वाघोडिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मासूम की मौत के कारण परिजनों में मातम छाया हुआ है।

innocent child dead due to fall in tank in vadodra

खेड़ा जिले के महुधा गांव के 8 बच्चे दिवाली की छुट्टी पर वडोदरा के पास स्थित आजवा के वंडर लैंड थीम पार्क गए थे, जहां सभी ने डांसिंग फौवारे में स्नान किया था। बाद में सेल्फी लेकर 12 साल का हसनेन मंसूरी अपने कपड़े बदलने गया। लेकिन वहां पर मौजूद 10 फीट गहरी टंकी में गिर गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में सयाजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के जीजा इमरान मंसूरी के मुताबिक, हसनेन जिस टंकी में गिरा, उसका ढक्कन ही नहीं था। पार्क की लापरवाही ने एक बच्चे की जान ले ली। इस पार्क में एम्बुलेंस की भी व्यवस्था नहीं थी। बाहर से निजी एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। हालांकि पार्क प्रशासन द्वारा घटना को छिपाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब वाघोडिया के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा इस घटना को सामने लाया गया, तब पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+