रेलवे बनवा रहा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, शूज कवर के साथ रोज आ रही यहां 200 PPE Kit
गांधीनगर। भारतीय रेलवे की रेल सेवा तो इन दिनों बंद है, लेकिन कोरोना महामारी से निपटने के लिए अन्य जरूरी काम लगातार किए जा रहे हैं। रेलवे अपने कई सेंटर्स पर पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई किट) बनवा रहा है। वेस्टर्न रेलवे के मुख्यालय मुंबई स्थित महालक्ष्मी के एएमयू कारखाने में शूज कवर के साथ हर रोज लगभग 200 पीपीई किट तैयार की जा रही हैं। जिन्हें विभिन्न शहरों में डिलीवर कराया जाता है। इसके अलावा मेडिकल सामग्री भी तैयार की जा रही है।

रेलवे ने 410 आइसोलेशन कोच भी बनाए
एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि, कोरोना से निपटने वाली सामग्री को फ्रंटलाइन वॉरियर्स तक पहुंचाया जा रहा है। वेस्टर्न रेलवे का सामग्री प्रबंधन विभाग डॉक्टर, पैरामेडिक्स और मरीज़ों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कदमताल करते हुए चिकित्सा विभाग के साथ आया है। 410 आइसोलेशन कोच भी बनाए हैं। ऐसे प्रयास के लिए, वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक ज्योति प्रकाश पांडे एवं उनके अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम को बधाई दी हैं। उन्होंने सामग्री प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, रेलवे भी कोरोना के पीड़ितों के लिए इसी तरह कार्य करे।
फेस मास्क भी बन रहे हैं यहां
महालक्ष्मी जनरल स्टोर्स डिपो एवं लोअर परेल डिपो द्वारा कर्मचारियों के उपयोग के लिए थ्री अप्लाई फेस मास्क भी तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोविड-19 के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में काम आने वाले स्टील बेड भी डेवलप हुए हैं। इन्हें पश्चिम रेलवे कारखाने द्वारा तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications