मुंंबई से पोरबंदर पहुंचे इंडियन नेवी के आठ जवान कोरोना वायरस की चपेट में आए
पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर जिले में भारतीय नौसेना के 8 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे जवान मुंंबई से पोरबंदर आए आए थे। वहां जब उनकी टेस्टिंग हुई तो कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। मेडिकल टीम की ओर से बताया गया कि, पहले मंगलवार के दिन 7 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद बुधवार को भी एक अन्य जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस तरह कुल 8 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

वहीं, जिले में सरकारी भावसिंह जी अस्पताल द्वारा कोरोना के संक्रमण की आशंका वाले 56 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसके बाद सैंपल्स को जांच के लिए जामनगर भेजा गया। जिनमें 47 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इन्हीं लोगों में भारतीय नौसेना के वे जवान शामिल थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अन्य केस में दूसरी बार सैंपल लेकर जांच के लिए जामनगर भेजे गए हैं।
अब क्यों पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ी?
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, अब तक पोरबंदर जिला ग्रीन जोन में शामिल रहा, किंतु इन दिनों यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या बढऩे लगी है। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो चुकी है। हालांकि, सौराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव भावनगर जिले में हैं। जहां 126 मरीज पाए जा चुके हैं।
इन निकटवर्ती जिलों में मिले ज्यादा मरीज
राजकोट में 115, बोटाद में 59, गिर सोमनाथ में 45, सुरेन्द्रनगर में 41, जूनागढ़ में 30, अमरेली में 10 और मोरबी में 2 मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications