पाकिस्तान की जेल में गुजरात के 2 मछुआरों की मौत, विमान से गिर सोमनाथ लाई गई लाशें
indian fishermen dead in Pakistan: भारत-पाक समुद्री सीमा इलाके में मछली पकड़ने वाले गुजरात के मछुआरों को पाकिस्तानी सुरक्षाबल कैद करके ले जाते रहे हैं। पकड़े गए मछुआरों को पाकिस्तानी जेलों में रखा जाता है। वहां उन्हें सलाखों के पीछे कई-कई साल हो जाते हैं और सजा पूरी होने पर कम ही मछुआरों की सुरक्षित वतन-वापसी हो पाती है। आज मछुआरों से जुड़ी ही एक दुखद खबर है।

पाकिस्तान की ओर से दो भारतीय मछुआरों की लाशें भारत सरकार को भेजी गई हैं। बताया जा रहा है कि, वे पाकिस्तान की एक जेल में बंद थे और वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में पाकिस्तान की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बहरहाल, उन दोनों की लाशें हवाई मार्ग के रास्ते गुजरात लाई गई हैं।

एक गुजराती समाचार संस्था के अनुसार, मृतक मछुआरों की पहचान जेतन भाई और उूकाभाई के रूप में हुई है। दोनों गुजरात के शहर गिर सोमनाथ के रहने वाले थे। बीएसएफ के हवाले से पता चला है कि, पाक रेंजर्स ने उनकी लाशें भारतीय कस्टम विभाग को सुपुर्द कीं, भारत पहुंचने पर लाशों को अमृतसर के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया, जिसके बाद उन्हें किसी विमान के जरिए गुजरात लाया गया। यहां उनकी लाशों का पोस्टमार्टम करना है या नहीं, यह गुजरात सरकार ही तय करेगी।












Click it and Unblock the Notifications