71वां संविधान दिवस समारोह नर्मदा किनारे सरदार पटेल स्टैच्यू पर आज, राष्ट्रपति के आने से पहले मिले 23 कोरोना मरीज

नर्मदा/केवडिया। देश के 71वें संविधान दिवस के मौके पर आज गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे सरदार पटेल स्टैच्यू पर विशेष आयोजन शुरू हो रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति माननीय वेंकैया नायडू, गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आदि शिरकत करेंगे। मगर, इनके आगमन से पहले नर्मदा जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के दो दर्जन मामले सामने आए हैं।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले मिले काफी कोरोना मरीज

राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले मिले काफी कोरोना मरीज

​एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां केवडिया कॉलोनी में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, वहीं गरुडेश्वर में 1, तिलकवाड़ा में 3, नांदोद तहसील के वडिया गांव में 2, नवागाम में 1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया। वहीं, राजपीपला शहर के दौलत बाजार में 5, जलाराम सोसायटी में 1, पयागा पुलिस लाइन में 1, और गुजरात हाउसिंग बोर्ड और राजपीपला में भी 1-1 व्यक्ति ​संक्रमित मिला। इस तरह नर्मदा जिले में कुल 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नर्मदा​ जिले में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा देखा जाए 2 हजार से ज्यादा पहुंच चुका है। हालांकि, इनमें से 1386 मरीज कोरोना को मात देकर घर भी जा चुके हैं। वहीं, जिले के 7 लोगों का इलाज वडोदरा के अस्पताल में चल रहा है।

कैसे मनेगा संविधान दिवस समारोह?

कैसे मनेगा संविधान दिवस समारोह?

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के मुताबिक, 71वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 25-26 नवंबर को विशेष आयोजन किया जाएगा। बिरला ने कल गुजरात की राजधानी गांधीनगर में जानकारी देते हुए कहा कि, ''26 नवंबर को देश भर में संविधान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। सन् 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष, हमारे देश में संविधान को अंगीकृत किए जाने का 71वां वर्ष मनाया जा रहा है।'

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी जुटेंगे

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी जुटेंगे

लोकसभा स्पीकर ने यह भी कहा कि, 25 तारीख को नर्मदा नदी के तट पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे विशाल मूर्ति के समक्ष राष्ट्रपति की अगुवाई में सम्मेलन शुरू होगा। ये हमारा 80वां सम्मेलन है, लेकिन इसे शताब्दी समारोह के रूप में मनाएंगे। बिरला बोले कि, ''हम सभी 71वें संविधान दिवस के लिए होने वाले समारोह के समापन के मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के सम्मुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लेंगे।'' उन्होंने कहा कि, यह समारोह दो दिवसीय है, 26 नवंबर इसका आखिरी दिन रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+