गुजरातः पहली मंजिल पर मौजूद केनरा बैंक के एटीएम को किया हैक, निकाल लिए साढ़े 9 लाख रुपए

सूरत। गुजरात में सूरत के अठवा और इच्छापोर के बाद अडाजण एरिया में एटीएम से लाखों रुपए निकाल लिए गए। यह एटीएम केनरा बैंक का था, जिससे हैक कर 9.50 लाख रुपए निकाल लिए गए। इस इलाके में यह ऐसा दूसरा मामला सामने आया है। इसे लेकर अडाजण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के मुताबिक, अडाजण के हनी पार्क रोड पर स्थित पंचवटी कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर केनरा बैंक का एटीएम है। इस एटीएम में साढ़े नौ लाख रुपए से ज्यादा कैश था। चोरों ने पूरी रकम निकाल ली।

In surAT district, Rs 9.50 Lakhs Flown From Canara Bank ATM

इसी इलाके में 11 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच एटीएम से रकम निकालने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार, चोर किसी औजार से एटीएम का डिस्प्ले खोलकर मदर बोर्ड का स्विच ऑपरेट करते हुए वारदात को अंजाम देते हैं। हाल ही हुई वारदात में एटीएम के अंदर से 9.50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर रकम उड़ा ली गई। ऐसा करने वालों के बारे में पता नहीं चल पाया है, हालांकि, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

In surAT district, Rs 9.50 Lakhs Flown From Canara Bank ATM

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, इससे पहले अठवालाइंस और इच्छापोर थाने में केनरा बैंक के एटीएम से 7.45 लाख के ट्रांजेक्शन की शिकायर्त दर्ज कराई गई थी। जो भी इस तरह की वारदात कर रहा है, वह बहुत ही प्रोफेशनल चोर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+