Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुकान पर राशन लेने आए थे लोग, तभी अचानक टूटकर ऊपर गिरा नीम का बड़ा पेड़, बुजुर्ग की मौत

पाटणं। एक बुजुर्ग राशन की दुकान पर राशन लेने जा रहा था। रास्ते में जहां से वह गुजर रहा था, वहीं एक मोटा नीम का पेड़ अचानक टूटा और बुजुर्ग उसके नीचे दब गया। बुजुर्ग के अलावा और दो-तीन लोग भी उसी पेड़ की चपेट में आ गए। बुजुर्ग की वहीं पर जान चली गई।

in Patan gujarat, An Old Neem tree Falls on the people, a Old Man Died

यह हादसा पाटण जिले के सिद्धपुर में हुआ। मृतक की पहचान नवावास निवासी बुजुर्ग के तौर पर हुई। दरअसल, नवावास निवासी बुजुर्ग अपने परिवार के राशन कार्ड पर मिलने वाला राशन लेने के लिए गंगावाडी में पंकजभाई विनुभाई मकवाणा की मॉर्डन दीनदयाल ग्राहक भंडार नामक सस्ते अनाज की दुकान पर पहुंचा था। मॉर्डन दीनदयाल ग्राहक भंडार नामक वह दुकान नदी रोड पर पड़ती है। वहीं, पर बुजुर्ग दुकान के बाहर कतार में खड़ा था, तभी नीम का पुराना पेड़ अचानक टूटकर गिरा।

उस पेड़ के नीचे कई लोग दब गए, जिनमें से वृद्ध की जान चली गई। जबकि, घायल हुए अन्य लोगों को सिद्धपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि, इलाके में हुई बारिश व आंधी के कारण कई पेड़ गिरे हैं। पाटण शहर व जिले में सोमवार देर शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। उसी के चलते बिजली के 13 खंभे भी धराशायी हो गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+