गुजरात में वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण शुरू, एक दिन में 50 हजार लोगों को देंगे डोज, ऐसे चलेगी प्रक्रिया

covid vaccine update , सूरत। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जो वैक्‍सीन डेवलप की जा रही हैं, उसके डोज किस तरह लोगों को लगाने हैं, इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीते रोज इस तरह का प्रशिक्षण सूरत शहर के मेडिकल ऑफिसरों को पाल रोड स्थित परफॉर्मिंग आर्ट सेंटर में दिया गया। जहां बताया गया कि, कोरोना की वैक्सीन आने के बाद एक दिन में 50 हजार लोगों के लिए वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। जिसका डोज लगाने के बाद लोगों को डॉक्टर आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। साथ ही वैक्सीन लेना है या नहीं, ये लोगों की मर्जी पर निर्भर करेगा।

In gujarat state, covid Vaccine Will Be Given To 50 Thousand People In A Day, know how will be distributed thats dose

अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में कोरोना वैक्सीन के डोज कोरोना वॉरियर्स, बुजुर्ग और कोमॉर्बिड मरीजों को डोज दिए जाएंगे। सूरत में जल्द ही वैक्सीन देने का काम शुरू भी हो जाएगा। इसके लिए यहां महानगर पालिका ने सर्वे से लेकर तमाम तैयारियां की हैं और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। डॉक्‍टर्स का कहना है कि, जो वैक्सीन तैयार की जा र​ही हैं, वो कई चरणों में लोगों को दी जाएगी। ऐसे में इस वैक्सीन को लेकर लोगों में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मसलन लोगों को किस तरह से इसके डोज लगाने हैं... ये चर्चा ज्‍यादा हो रही है।

राज्‍य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बीते दिनों वैक्‍सीन को लेकर जानकारी दी थी। उनका कहना है कि, गुजरात में एक हजार से ज्यादा लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। बहरहाल, यहां वैक्सीन का थर्ड ह्यूमन ट्रायल चल रहा है। उसके पश्चात् वैक्सीन चार चरणों में वितरित की जाएगी।' वहीं, राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण आगे भी लॉकडाउन और फिर से पूरे राज्‍य में कर्फ्यू लगाए जाने की चर्चाओं पर विराम देते हुए रूपाणी ने उन्हें अफवाह बताया। रूपाणी बोले कि, हालात अभी काबू में हैं और दिन का कर्फ्यू या लॉकडाउन की बात सिर्फ अफवाह है।

In gujarat state, covid Vaccine Will Be Given To 50 Thousand People In A Day, know how will be distributed thats dose

इससे पहले रूपाणी ने कहा, 'हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया था कि पहले चरण में कोरोना-वैक्सीन फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दी जाएगी, दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों, स्वच्छता-कार्यकर्ताओं आदि को फिर तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के संक्रमितों को दी जाएगी। चौथे चरण में इसका डोज अति कमजोर या वृद्ध लोगों को दिया जाएगा।' बता दिया जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही वैक्सीन को ध्यान में रखते हुए कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की थी। उस मीटिंग में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+