खेल-खेल में 1 साल की बच्ची का सिर प्रेशर कुकर में फंसा, 45 मिनट में बिना कोई खरोंच ऐसे निकाला बाहर

भावनगर। गुजरात में भावनगर के पिरछल्ला स्ट्रीट एरिया में एक विचित्र घटना सामने आई। यहां खेल-खेल में 1 साल की मासूम बच्ची का सिर प्रेशर कुकर में फंस गया था। उसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तत्काल उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर्स भी मासूम की स्थिति को देखकर चौंक गए। उसके बाद 45 मिनट की मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बचाया जा सके।

भावनगर की घटना

भावनगर की घटना

संवाददाता ने बताया कि, बच्ची को बचाने के लए प्रेशर कुकर को काटना पड़ा। जिससे मासूम का सिर बाहर निकला। उसके बाद पीड़ित के परिजनों समेत अन्य लोगों ने डॉक्टर्स की जमकर सराहना की। उक्त बच्ची की पहचान प्रियांशी धार्मिकभाई वाला के रूप में हुई। कल घर में खेलते हुए उसका सिर प्रेशर कुकर में फंस गया था।

देखकर डॉक्टर्स भी दंग रह गए

देखकर डॉक्टर्स भी दंग रह गए

परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी उस बच्ची का सिर निकल नहीं पाया। वहीं, अपने सिर पर अचानक आए इस वजन को लेकर वो जोर-जोर से रो रही थी। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां मासूम की स्थिति देख वहां के डॉक्टर्स भी दंग रह गए।

फिर उसे बचाने के लिए कुकर काटी

फिर उसे बचाने के लिए कुकर काटी

उसके बाद चाइल्ड डिपार्टमेंट के डॉक्टर मेहुल गोंसाई, डॉ. उन्नति शाह, डॉ. आदित्य निखिलेश्वर और नर्सिंग व एडमिन स्टाफ भी मासूम को इस तकलीफ से मुक्त कराने में जुट गए। उन्होंने यूट्यूब पर कुछ वीडियो देखे। बताया गया कि, फिर टीम ने प्रेशर कुकर को काटने में सफलता हासिल की।

इन बातों का भी रखा गया ध्यान

इन बातों का भी रखा गया ध्यान

रेस्क्यू के दौरान मासूम के पल्स एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी कई बातों का भी खास ध्यान रखा गया। कई डॉक्टरों की टीम एकसाथ उसे बचाने में जुटी। इस तरह करीब 45 मिनट के बाद मासूम को बिना कोई खरोंच आए बचा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+