गुजरात में 90 साल की वृद्धा ने सिर्फ 8 दिन में कोरोना को हराया, बताया- वायरस से कैसे बची
अहमदाबाद। कोरोना से मचे कोहराम के बीच गुजरात में एक और बुढ़िया ने बीमारी को मात दे दी। 90 वर्षीय शकुंतला बेन वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अहमदाबाद स्थित सिविल के किडनी हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई थी। जहां उसने महज हफ्तेभर में ही रिकवरी कर ली। 8 दिनों के भीतर वह पूरी तरह ठीक हो गई। डॉक्टरों ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया।

शकुंतला बेन ने कहा कि, ये महामारी बहुत से लोगों को चपेट में ले रही है। मगर, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप सावधानी से रहें, ये जरूरी है। सावधानी ही बचाव भी है। जब मुझे ये बीमारी लगी तो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ ने बहुत ख्याल रखा। उनकी कुशलता से मैं बच गई। ऐसा लग रहा है जैसे मेरा नया जन्म हुआ है।
गौरतलब है कि, कोरोना वायरस से देश में उम्रदराज लोगों की ही ज्यादा मौतें हो रही हैं। यह महामारी बड़ी उम्र के लोगों पर जल्द असर करता है, तो इसकी चपेट में आने वाले अधिकतर बुजुर्ग बच नहीं पाते। मगर, 90 साल की शकुंतला बेन ने इस सचाई को झुठला दिया। वह मेघाणीनगर की रहने वाली हैं। उनसे पहले भी गुजरात में 90 वर्ष से अधिक आयु के कई मरीज ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications