कोरोना के शक में पति ने पत्नी और बच्चों को निकाल दिया घर से, बोला- तलाक भी दे दो

अहमदाबाद। कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण से ज्यादा नुकसानदेह किसी जिम्मेदार शख्स का अपने ​कर्तव्य से विमुख होना है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के कोरोना की चपेट में आने की बात कहकर उसे घर से निकाल दिया। उसके साथ अपने दो मासूम बच्चों को भी भेज दिया। कहा कि, अपना इलाज कराकर ही आना। उसके बाद पत्नी जब इलाज कराने दूसरे शहर गई, तो क्रूर पति वहां भी पहुंच गया और तलाक की धमकी दे डाली।

संवाददाता के अनुसार, मामला के आनंदनगर क्षेत्र का है। जहां का एक शख्स वडोदरा में बतौर डेवलेपर काम करता है। उसने संक्रमित होने के डर से पत्नी को दो बच्चों समेत घर से निकाल दिया। इस मामले में कई दिनों बाद पीड़ित पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Gujarat: Husband get out his wife with two children from home due to suspicion of Covid-19

पता चला है कि, घर से मां के साथ निकाले गए बच्चों की उम्र 5 एवं 6 साल है। दोनों लड़के हैं। उनके पापा ने 20 मई को उनकी मां को धमकाते हुए कहा कि, अहमदाबाद जाकर इलाज करवाओ। कहा कि, तुम्हें कोरोना है और मैं मुसीबत में फंस जाउंगा। ऐसा कहकर उसे वडोदरा के करोलीबाग स्थित घर से निकाल दिया। इस पर महिला ने आनंदनगर स्थित घर में रहकर इलाज करवाया।

Gujarat: Husband get out his wife with two children from home due to suspicion of Covid-19

मगर, फिर 29 जून को उसका पति वहां भी आ गया और पत्नी के वहां रहने पर एतराज जताते हुए उसे वो घर भी खाली करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, ऐसा नहीं करने पर तलाक लेने की धमकी देने लगा। जिसके चलते महिला को बहुत ठेस पहुंची। आखिर में उसने पुलिस के पास मदद की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि, यह पूरा परिवार शहर के आनंदनगर में रहता था। बीते मई महीने में महिला की सास को हृदय की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां वह महिला प्रतिदिन जाती रहती थी। जिसके बाद ही उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी। पति ने कहा कि कोरोना हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+