'मैंने देखे हैं तीन प्रकार के नेता', जानिए क्यों कहा गृह मंत्री अमित शाह ने
'मैंने देखे हैं तीन प्रकार के नेता', जानिए क्यों कहा गृह मंत्री अमित शाह ने
अहमदाबाद, 11 जुलाई: गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने इस दौरान अहमदाबाद के साउथ बोपाल इलाके में एक सिटी सिविक सेंटर का उद्घाटन किया। सिटी सिविक सेंटर के उद्घाटन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें अपने जीवन में तीन तरह के नेता देख हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने तीन प्रकार के नेताओं के बारे में बताया। आइए जानते है क्या कहा गृह मंत्री अमित शाह ने...
Recommended Video

मैंने देखे हैं तीन प्रकार के नेता: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने सिटी सिविक सेंटर के उद्घाटन के दौरान कहा कि, 'मैंने अपने जीवन में तीन तरह के नेता देख हैं। एक जो सिर्फ फीता काटते हैं। दूसरा, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके समय में विकास कार्य हो, और तीसरा नरेंद्र मोदी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके जाने के बाद भी विकास कार्य जारी रहे।'
अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुजरात
गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे शनिवार देर शाम वायुसेना के विशेष विमान से अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचे। राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा, बीजेपी अध्यक्ष और अहमदाबाद के मेयर ने उनका स्वागत किया। रविवार और सोमवार को वो गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में आज उन्होंने सिटी सिविक सेंटर का उद्घाटन किया।
विभिन्न योजना का करेंगे उद्घाटन
अहमदाबाद में जल वितरण प्रणाली के साथ-साथ पश्चिम रेलवे औडा और पालिका की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सोमवार को रथयात्रा के बाद गृह मंत्री शाह दिन में गांधीनगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि 12 जुलाई की सुबह रथ यात्रा की शुरुआत से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंदिर में मंगला आरती करेंगे। गुजरात सरकार ने भगवान जगन्नाथ की 144वीं रथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को मंजूरी प्रदान कर दी। रथ यात्रा में सीमित संख्या में कुछ निश्चित लोगों को ही हिस्सा लेने की अनुमति होगा तथा इस दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications