अहमद पटेल के निधन पर बोले हार्दिक पटेल- जब मैंने आंदोलन किया, वो मेरे परिवार की मदद कर रहे थे
अहमदाबाद। राज्यसभा सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने शोक-संवेदनाएं जताईं। अहमद को याद करते हुए हार्दिक ने कहा कि, वो बहुत अच्छे लीडर थे। गुजरात में जब मैंने आंदोलन का नेतृत्व किया था, तो उन्होंने मेरे परिवार की मदद की। 4 दशकों तक अहमद भाई राजनीति में छाए रहे, लेकिन कभी मंत्री नहीं बने। उन्होंने मुझे वैचारिक रूप से मजबूत किया। कोरोना से उनकी मृत्यु निश्चित रूप से कांग्रेस-कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी क्षति है। अब उनकी अनुपस्थिति हम लोगों की सक्रियता में बहुत गिरावट लाएगी।

Recommended Video
हरियाणा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
अहमद पटेल ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में बुधवार सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। वो कई हफ्तों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, हालांकि इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मगर, कोरोना वायरस ने उनके कई अंगों को बुरी तरह से प्रभावित किया था। जिस वजह से उनको मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर उन्हें दिलासा देते रहे। पर, वह ठीक नहीं हो पाए और वहीं पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोनिया के खास 'सिपाही' माने जाते थे
अहमद पटेल सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे थे। साथ ही सोनिया भी उन पर खूब भरोसा करती थीं। पटेल के निधन पर सोनिया ने ट्वीट कर लिखा कि, आज मैंने अपना एक वफादार सहयोगी, एक दोस्त और एक कॉमरेड को खो दिया, वो एक कर्मठ नेता थे, उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करती हूं और मैं उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देती हूं, अहमद पटेल के परिवार के प्रति सहानुभूति और समर्थन की सच्ची भावना प्रदान करती हूं।

पटेल के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी दुख व्यक्त किया है। कपिल सिब्बल ने कहा कि, अहमद पटेल एक दयालु, उदार और विचारशील व्यक्ति थे। उन्होंने कठिन समय में कांग्रेस पार्टी को एकजुट रखा। उन्होंने कभी पद या मंत्रालय की मांग नहीं की। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता किसी और में नहीं देखी जा सकती है। उनके निधन से आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ता दुखी हैं। सिब्बल ने पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications