साउथ अफ्रीका में गुजरात के परिवार की कार ब्रिज से गिरी, पति-पत्नी और बेटे की मौत, बच्ची की जान बची
भरुच। साउथ अफ्रीका के पीटर मेरित्जबर्ग में रह रहे गुजरात के एक परिवार के साथ जानलेवा हादसा हुआ। वहां उनकी कार एक ब्रिज से गुजर रही थी, तभी नीचे जा गिरी। नीचे गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हालांकि, बच्ची की जान बच गई। जिस बेटे की मौत हुई वो भी अभी मासूम ही था।

संवाददाता ने बताया कि, उक्त परिवार मूलत: भरूच जिले के कोलवणा गांव का रहने वाला था। उनकी पहचान साकिर पटेल एवं उनकी पत्नी और बेटे के तौर पर हुई। जो कि, अपने परिवार के साथ पिछले करीब 10 सालों से पीटर मेरित्जबर्ग में रहता था। रविवार की रात साकिर पटेल पत्नी, बेटे और बेटी के साथ किसी दोस्त के घर जा रहे थे। इस दौरान कार हादसे का शिकार होकर ब्रिज के नीचे गिर गई। इसमें साकिर, उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, दो साल के मासुम बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि 4 वर्षीय मासुम बेटी बेहोश हो गई थी, जिसे राहगीरों ने कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अब बच्ची ठीक है और साकिर के रिश्तेदार के पास है।
ऐसे लगा दर्दनाक हादसे का पता
साकिर जिस दोस्त के घर जा रहे थे, उसका घर करीब 15 किमी ही दूर था। काफी देर तक वहां न पहुंचने के चलते उन्होंने साकिर को फोन लगाया, लेकिन हादसे में मौजूद लोगों ने उनका फोन रिसीव कर हादसे की बात बताई। इसकी सूचना मिलते ही साकिर के दोस्त तुरंत मौके पर पहुंच गए और फिर उन्होंने ही गुजरात में साकिर के घर फोन पर इसकी सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications