Gujarat Weather: भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें रद्द, पश्चिमी रेलवे ने किया Tweet

अहमदाबाद, 12 जुलाई। भारी बारिश की वजह से गुजरात की रंगत बिगड़ी हुई है, इस वक्त वहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के निचले इलाके में पानी भर गया है तो वहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इस बारे में पश्चिम रेलवे ने ट्वीट करके जानकारी है।

Recommended Video

    Gujarat Floods: CM Bhupendra Patel ने कई इलाकों का किया हवाई निरीक्षण | वनइंडिया हिंदी | *News
    पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें आज रद्द

    पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें आज रद्द

    रेलवे की ओर से कहा गया है कि 'वडोदरा मंडल के दभोई और एकता नगर स्टेशनों के बीच पटरियों के खराब होने के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें आज रद्द/आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं।' आपको कैंसिल हुई ट्रेनों की पूरी जानकारी https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर मिल सकती है।

    गुजरात में आज भी रेड अलर्ट जारी

    गुजरात में आज भी रेड अलर्ट जारी

    आपको बता दें कि गुजरात में आज भी रेड अलर्ट जारी है तो वहीं अहमदाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। अहमदाबाद में 219 मिमी बारिश हुई है तो वहीं यहां से करीब दो हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। तो वहीं सूरत में भी आज भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

    एक जून से लेकर अब 63 लोगों की जीवन लीला समाप्त

    एक जून से लेकर अब 63 लोगों की जीवन लीला समाप्त

    नवसारी, वलसाड, दांग और छोटा उदयपुर में भी पानी भर गया है, यहां भी राहत और बचाव कार्य जारी है। मौसम विभाग ने कहा है बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक गुजरात में जारी रहेगा। एक आंकड़ें के मुताबिक भारी बारिश की वजह से एक जून से लेकर अब 63 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई है।

    मौसम का हाल जरूर जान लें

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,ओडिशा तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है और इसलिए लोग घर से बाहर निकलते वक्त जरूर सचेत रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+