Red Alert in Gujarat: गुजरात में बारिश मचा सकती है तांडव, अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका
Gujarat Weather Forecast in Hindi: बीते दिनों गुजरात में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी, राज्य के कई जिलों में भयंकर बरसात हुई थी, जिसके कारण कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। एक बार फिर से राज्य में भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक राज्य में शनिवार और रविवार को भारी बारिश हो सकती है इसलिए उसने राज्य में 'रेड अलर्ट' घोषित किया है।

आईएमडी का अनुमान है कि राज्य में अगले दो दिनों के अंदर 202.4 मिमी बारिश हो सकती है, तो वहीं आज के लिए Orange Alert जारी किया गया है।
कच्छ और सौराष्ट्र में हो रही है बारिश
आपको बता दें कि गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में तो पहले से ही बारिश हो रही है, कई इलाके जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट मे भारी बारिश हो सकती है इसलिए लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए बोला गया है।
तेज हवाएं चलने का भी अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में भारी बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान हैं। लोगों को हिदायत दी गई है कि वो बारिश में बाहर निकलने से बचे।
महाराष्ट्र में भयंकर तबाही, अब तक 16 की मौत
जहां गुजरात का ये हाल है, वहीं महाराष्ट्र में भयंकर तबाही मची हुई हैं, भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन मे अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कुछ इलाकों में कल के लिए 'अलर्ट' घोषित कियाा गया है। ठाणे, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरि, सतारा, भंडारा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और गोंदिया मुंबई में 'ऑरेंज अलर्ट' और पालघर में 'रेड अलर्ट' जारी हुआ है।
भयंकर बारिश की आशंका, अलर्ट हुआ जारी
तो वहीं आज और कल उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश , उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में बादल के बरसने के आसार हैं। जबकि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भयंकर बारिश हो सकती है और यहां भी अलर्ट जारी है जबकि दिल्ली में कल हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर में एक बार फिर से बारिश तांडव मचा सकती है, असम, मिजोरम और सिक्किम में जमकर बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications