पुलिसवाले ने वैन रोककर बीच बाजार बच्चे को मारे थप्पड़, हाथ मरोड़ा, वीडियो सामने आने पर नपा
वडोदरा। बीच बाजार एक पुलिसवाले ने बच्चे को थप्पड़ों से पीटा। थप्पड़ मारते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद वीडियो सामने आने पर उच्चाधिकारियों ने उसके खिलाफ एक्शन लिया। मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया। उसकी पहचान शक्तिसिंह पावरा के रूप में हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि, शक्तिसिंह छनी पुलिस थाने में कार्यरत था।

यह घटना वडोदरा के नंदेसरी बाजार में रात को करीब 8.45 बजे हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने कहा कि, उन्होंने कहा कि, उक्त घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे से उसका वीडियो हमें मिला, जिसमें कॉप एक नाबालिग को पीटता दिख रहा है। इस तरह के दुर्व्यवहार को पुलिस डिपार्टमेंट बर्दाश्त नहीं कर सकता। उस (पुलिसकर्मी) को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया गया है। आवश्यक जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

जानकारी के मुताबिक, बाजार में पुलिस वाले ने जिस बच्चे को मारा-पीटा, वो 13 साल का है। यानी नाबालिग लड़का है। वह कुछ गुनगुनाते हुए जा रहा था, तभी पुलिसवाला उसके पास आया और एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। उसका हाथ भी मरोड़ा। यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उस पुलिसकर्मी की पहचान शक्तिसिंह पावरा के रूप में हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि वह छनी पुलिस थाने से जुड़ा था। अधिकारी ने कहा कि, बाजार में 13 वर्षीय बच्चे को रात 8 बजे के लगभग कई बार थप्पड़ मारे गए, जिसके लिए उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया कि, "पता चला है कि, वह (पावरा) अपनी सरकारी वैन से शहर के दूसरे पुलिस स्टेशन गया था, जब वह वापस लौट रहा था तो सड़क पार करते समय उसने एक बच्चे को कुछ गुनगुनाते हुए देखा। वह नीचे उतरा, और फिर बच्चे को कई बार थप्पड़ मारे। उसका हाथ भी मोड़ दिया। यह सब आस-पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।," शिकायत दर्ज होने और जांच शुरू होने के बाद, जोन-I के पुलिस उपायुक्त ने उस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications