गुजरात: बस स्टैंड पर छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर फैली दहशत

Gujarat News, जामनगर। गुजरात में जामनगर सिटी बसस्टैंड पर कुछ असामाजिक तत्वों की भीड़ अचानक विद्यार्थियों पर टूट पड़ी। एक विद्यार्थी को बहुत क्रूरता से पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। बताया जा रहा है कि मारपीट की शिकायत ही दर्ज नहीं हो पाई। वहीं, पीड़ित स्टूडेंट में इस घटना से खौफ छा गया है।

Gujarat: Student ruthlessly beaten-up By crowd, VIDEO VIRAL

जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि कुछ लोग अचानक विद्यार्थियों पर आ झपटते हैं। विद्यार्थियों की कमर पर कॉलेज बैग नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने बेल्ट से एक विद्यार्थी को बुरी तरह पीटा है। वहीं, खड़े दूसरे कुछ विद्यार्थी भी मार खा रहे विद्यार्थी को बचाने की असफल कोशिश करते हैं। विद्यार्थी के शर्ट के बटन उखड़ जाते हैं।

पीड़ितों के अनुसार, इस बारे में पुलिस को इन्फोर्मेशन दी गई, मगर पुलिस ने शिकायत मिलने से इनकार कर दिया। बता दें कि इस बस-स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों विद्यार्थियों का अप-डाउन होता है। ऐसे में यदि मारपीट की इस घटना के अपराधियों के विरुद्ध कोई करवाई न हुई तो ऐसी और भी वारदातें हो सकती हैं। वीडियो वायरल होने पर यहां से गुजरने वाले विद्यार्थियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+