यहां फहराया गया गुजरात का सबसे लंबा-चौड़ा तिरंगा, 300 लोगों ने राष्ट्रगान गाकर दी राष्ट्रध्वज को सलामी

राजकोट। गुजरात में राजकोट के नजदीक खोडलधाम मंदिर में 1551 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा तिरंगा फहराया गया। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐसा गुजरात में पहली बार हुआ जब इतना-लंबा चौड़ा राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसे 300 लोगों ने राष्ट्रगान के साथ सलामी दी। आयोजकों के अनुसार, यह गुजरात का सबसे लंबा तिरंगा था। बता दिया जाए कि, मंदिर में राष्ट्रध्वज फहराने का आयोजन गांधीनगर स्थित राधे-राधे ग्रुप द्वारा किया गया था।

 gujarats longest national flag Was Hoisted At Khodaldham Temple on 72th republic day

खोडलधाम देवी मंदिर में श्रद्धालु आए तो दरअसल दर्शन के लिए थे। साथ ही गणतंत्र दिवस का मौका मिल गया। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी। यहां इस मंदिर की प्रदक्षिणा के बाद राष्ट्रध्वज को मंदिर के प्रवेश द्वार पर लाया गया था।

 gujarats longest national flag Was Hoisted At Khodaldham Temple on 72th republic day

पुजारी बोले कि, गुजरात का सबसे लंबा-चौड़ा राष्ट्रध्वज कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में फहराया गया। उन्होंने बताया कि, ध्वज मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे लाया गया था। फिर लोगों ने उस ध्वज हाथों में उठाकर मंदिर की परिक्रमा की। उसके बाद उसे मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार तक लाकर राष्ट्रगान गया। इस तरह राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+