गुजरात सीएमओ के PRO हितेश पंड्या ने दिया इस्तीफा, किरण पटेल मामले में बेटे को बताया निर्दोष
खुद को पीएमओ का आधिकारी बताने वाले किरण पटेल के साथ बेटे का नाम जुड़ने पर गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हितेश पंड्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (PRO) हितेश पंड्या ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पंड्या ने देर शाम अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंप दिया। यह घटनाक्रम किरण पटेल से जुड़े विवाद के राजनीतिक मोड़ के बीच आया है। किरण पटेल को इस महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताने के फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर गिरफ्तार किया था।
पांच मुख्यमंत्रियों के अधीन काम कर चुके हैं हितेश पांड्या
बेटे के कथित 'पीएमओ अधिकारी' से संबंध मामले में इस्तीफा देने वाले हितेश पंड्या पिछले 22 सालों से गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। पंड्या ने केशुभाई पटेल, नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल, विजय रूपानी और भूपेंद्र पटेल सहित पांच मुख्यमंत्रियों के अधीन काम कर चुके हैं। वहीं जब किरण पटेल मामले में गिरफ्तार दो लोगों में उनके बेटे अमित पंड्या का नाम भी शामिल है।
किरण पटेल मामले में बेटे को बताया निर्दोष
पांड्या ने डीएच से इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। कारण बताते हुए उन्होंने डीएच को बताया कि 'मैंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है, मेरे बेटे (एसआईसी) का नाम मीडिया द्वारा कॉनमैन स्कैंडल में घसीटा गया है, जबकि इसका कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'मीडिया में आई खबरें निराधार हैं।' पांड्या ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंप दिया है।
दरअसल, 3 मार्च को जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किरण पटेल को पीएमओ के एक अधिकारी बताने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके साथ कम से कम दो अन्य व्यक्ति भी थे। इनमें से एक हितेश पंड्या का बेटा अमित बताया जा रहा है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस अमित से पूछताछ कर चुकी है। तीसरे व्यक्ति की पहचान जय सीतापारा के रूप में हुई है, जो राजकोट का रहने वाला है। पांड्या भी मूल रूप से राजकोट के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications