Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन में भीषण सड़क हादसा, सामी-राधनपुर हाईवे पर छह लोगों की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सामी-राधनपुर हाईवे पर सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जब एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन की बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, राज्य परिवहन की यह बस हिम्मतनगर से कच्छ की ओर जा रही थी, जबकि ऑटोरिक्शा विपरीत दिशा से आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसके अवशेष बस के नीचे फंस गए।

Gujarat Road Accident

पाटन के पुलिस अधीक्षक वी. के. नाई ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार सभी छह लोगों, जिसमें चालक भी शामिल था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। राधनपुर के भाजपा विधायक लविंगजी ठाकोर भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुष्टि की कि ऑटोरिक्शा में सवार सभी छह लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Accident: ट्रक ने बारातियों की बस को मारी टक्कर, उड़ते हुए सड़क पर गिरे लोग, देखें CCTV फुटेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+