Gujarat Polls:भाजपा की दो वो दो 'लकी' सीटें जिन्होंने प्रदेश को मोदी समेत दिए चार सीएम

Gujarat Polls:भाजपा की दो वो दो 'लकी' सीटें जिन्होंने प्रदेश को मोदी समेत दिए चार सीएम

Gujarat Polls:गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होगा। गुजरात की सत्‍ता पर पिछले 27 सालों से भाजपा का कब्जा है। इस बार के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भाजपा की प्रमुख विरोधी पार्टी बनकर उभरी है। अपनी जीत के लिए आश्‍वस्‍त होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ मंत्रियों और नेताओं का जमवाड़ा गुजरात में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने गृह राज्‍य गुजरात में एक के बाद चुनावी रैलियां कर रहे हैं। भाजपा के लिए गुजरात की दो सीटें बड़ी ही भाग्‍यशाली मान जाती है, ये राज्‍य की ऐसी सीटें हैं जिसने गुजरात को चार मुख्‍यमंत्री दिए हैं।

bjp

भाजपा की वो दो लकी सीटें जिसने दिए प्रदेश को चार सीएम
गुजरात की ये दो लकी सीटें घाटलोडिया विधानसभा सीट और राजकोट पश्चिम सीट हैं। इन सीटों ने चार मुख्‍यमंत्री दिए हैं। घाटलोडिया सीट 2008 के परसीमन के बाद अस्तित्‍व में आई। अस्तित्‍व में आने के बाद 2008 और 2017 में दो बार चुनाव हुआ और भाजपा जीती।

नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में तत्कालीन राजकोट-2 सीट से चुनाव लड़ा था और सीए बने थे

घाटलोडिया सीट की बात करें तो 2017 में घाटलोडिया सीट से चुने गए भूपेंद्र पटेल विजय रुपाणी की जगह मुख्यमंत्री बने थे। वहीं विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए थे। साल 2012 में घाटलोडिया सीट से आनंदीबेन पटेल भी चुनी गईं और गुजरात की मुख्‍यमंत्री बनी। नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में तत्कालीन राजकोट-2 सीट से चुनाव लड़ा था और केशुभाई पटेल की जगह मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि परिसीमन के बाद राजकोट-2 सीट को राजकोट पश्चिम कर दिया गया।

इस सीट पर पटीदार समुदाय का वर्चस्‍व रहा है
बता दें अहमदाबाद की घाटलोडिया विधानसभा सीट पर पाटीदार समुदाय और रबारी समुदाय का भी वर्चस्‍व रहा है। इस सीट पर वोटरों की कुल संख्‍या 3,52,340 है। बीजेपी के लिए यह सीट इसलिए अहम है क्योंकि इस सीट से लगातार दो बार भाजपा प्रत्‍याशी जीत चुके हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने घाटलोडिया सीट से आनंदीबेन पटेल को टिकट दिया था, जिन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रमेशभाई पटेल को एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

घाटलोडिया सीट भाजपा के लिए अहम
हालांकि गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बाद आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और भूपेंद्र पटेल पिछले विधानसभा चुनाव में लड़े और भारी मतों से जीते ओर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। अहमदाबाद की घाटलोडिया विधानसभा सीट से भूपेंद्र पटेल भाजपा के उम्‍मीदवार हैं। 2017 के चुनाव में राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों पर 1.17 लाख की सबसे बड़ी बढ़त के साथ बड़े अंतर से चुने गए थे।

गुजरात में इन तारीखों में होगा मतदान
82 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के 2022 के चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान हो रहे हैं और चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएगा। इस बार भाजपा को आम आदमी पार्टी से चुनौती का सामना करना पड़ेगा और पार्टी द्वारा पंजाब में शानदार प्रदर्शन करने के मद्देनजर लड़ाई दिलचस्प होगी। पिछले चुनावों में, भाजपा ने विधानसभा में 99 सीटें जीती थी और सरकार बनाई थी वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस 77 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+