GUJARAT: 'आप' के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल इटालिया ने इस सीट से भरा पर्चा, राघव चड्ढा संग किया रोड शो
GUJARAT Polls 2022: गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से सीधे टकरा रही आम आदमी पार्टी (AAP) अपने ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। आज आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने नामांकन भरा। गोपाल इटालिया कतारगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे। दोपहर में नामांकन भरने से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के गुजरात के सह-प्रभारी व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संग रोड शो निकाला।

इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जब रोड शो निकाला तो उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर करारे हमले लिए। उन्होंने कहा कि, जनता भाजपा की सरकार से खुश नहीं है। अब यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।'

राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा एक दिन के चुनाव प्रचार के बाद अपना जन्मदिन वॉलंटियर्स के साथ मनाते देखे गए। उन्होंने कहा कि, वह उन सभी स्नेह और प्यार से अभिभूत हैं। इस दौरान उन पर खूब फूल बरसाए गए।












Click it and Unblock the Notifications