गुजरात पंचायत चुनाव परिणाम 2021: आप का जामनगर में कमाल, कांग्रेस को भी एक जगह जीत मिली

जामनगर। गुजरात पंचायत चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। नगर निगमों के चुनाव की तरह ही आम आदमी पार्टी (आप) ने इन चुनावों में भी कमाल दिखाया है। आम आदमी पार्टी ने यहां 2,090 उम्मीदवारों को खड़ा किया था। जिनमें से पहली जीत उसे जामनगर क्षेत्र में मिली है। वहीं, दो जगह सत्तारूढ़ भाजपा तो एक जगह कांग्रेस को जीत मिली है। इसके अलावा मेहसाणा, कच्छ सहित 10 जिलों में भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। आज दोपहर तक पंचायत चुनावों के परिणाम की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

Gujarat panchayat election 2021 results today, know BJP, congress , AAP who won which panchayats

Recommended Video

    Gujarat Local Body Election Results 2021: बड़ी बढ़त की ओर BJP, AAP ने भी किया कमाल | वनइंडिया हिंदी

    जामनगर में जीती आप
    दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार ने जामनगर तहसील पंचायत में जीत दर्ज की है। अरविंद केजरीवाल इस पार्टी के मुख्य नेता हैं। पिछले दिनों ही वे गुजरात आए थे। नगर निगमों में मिली जीत पर उन्होंने आमजन को धन्यवाद दिया था। इसके अलावा उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया था। अब उनकी अगुवाई में 'आप' ने पंचायत चुनावों को जीतने की भी ठानी है। हालांकि, रुझानों में भाजपा सबसे आगे ही है। पहली दफा भाजपा भरूच में आगे है। भरूच के अमोड नगरपालिका के वार्ड नंबर-1, मेहसाणा के उंजा नगरपालिका वार्ड नंबर -1 और मोरबी नगरपालिका में भाजपा ही जीती है।

    किसने कितने प्रत्याशी चुनाव में उतारे?
    सत्तारूढ़ भाजपा के 8,161, कांग्रेस के 7,778 और आम आदमी पार्टी (आप) ने 2,090 उम्मीदवारों ने गुजरात तहसील-पंचायत चुनाव लड़ा। आप यहां दोनों बड़े दलों को टक्कर दे रही है।

    ऐसे हुए थे चुनाव
    राज्य में नगर पालिका की 8,473 सीटों, जिला पंचायत की 980 और तहसील पंचायत की 4,773 सीटों के लिए मतदान हुआ था। मतदान के लिए कुल 36,008 बूथ बनाए गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तहसील पंचायतों के चुनावों में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ। नगर पालिकाओं की बात की जाए तो 81 नगरपालिकाओं में 58.82 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा 31 जिला पंचायतों में 65.80 फीसदी वोटिंग हुई है। 231 तहसील पंचायतों में 66.60 फीसदी वोटिंग हुई है।

    Gujarat panchayat election 2021 results today, know BJP, congress , AAP who won which panchayats

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+