गुजरात: 5 साल में शेरों की संख्या 29% बढ़ी, एशिया में सबसे ज्यादा शेर यहीं, नए CM ने बताया- अब कितनी है तादाद

गांधीनगर: दुनिया में सबसे ज्यादा एशियाई शेरों की तादाद गुजरात में हैं। यहां गिर फॉरेस्ट शेरों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह माने जाते हैं। राज्य सरकार का दावा है कि, यहां शेरों की आबादी लगातार बढ़ रही है। 2015 के बाद के 5 वर्षों में शेरों की सख्या लगभग 29% बढ़ी है। यह दावा सरकार ने 2020 में की गई एक गणना के आधार पर किया। नए मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने कहा कि, अब गुजरात में शेरों की पौने 700 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा​ कि, अब हमारे यहां वन्यजीवों के ट्रैकिंग सिस्टम को नई टेक्नोलॉजी से सुदृढ़ किया जा रहा है।

गुजरात में बढ़ रहे शेर

गुजरात में बढ़ रहे शेर

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "मैंने वन विभाग की रिपोर्ट देखी, जिसमें वर्ष 2015 के मुकाबले 2020 में शेरों की आबादी में 28.87 पर्सेंट की वृद्धि दर्ज की गई है। यह हमारे लिए अच्छी खबर है। सरकार ने सूबे में रेडियो कॉलर सिस्टम, ट्रैकिंग डिवाइस, जीपीएस युक्त वाहन सुविधा, घायल वन्य-जीवों के उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर और एनिमल केयर एंबुलेंस समेत नई तकनीक आधारित सुविधाओं पर अच्छा-खासा खर्च किया है।

टैगिंग सिस्टम की भी व्यवस्था की गई

टैगिंग सिस्टम की भी व्यवस्था की गई

उन्होंने कहा कि, पहले वन क्षेत्रों में मौजूद खुले कुओं के कारण अक्सर दुर्घटनावश वन्य-जीवों की अप्राकृतिक मौत हो जाती थी। इसे रोकने के लिए सरकार ने गिर जंगल क्षेत्र में खुले कुओं पर पैरापीट यानी रेलिंग या दीवार के निर्माण के लिए पांच वर्ष में 16 करोड़ रुपए खर्चे। वेलावदर कालियार राष्ट्रीय उद्यान में लेजर फ्लोरिकन ब्रीडिंग कार्यक्रम शुरू किया। गंभीर रूप से संकटग्रस्ट पक्षियों के साइंटिफिक डेटा प्राप्त करने के उद्देश्य से टैगिंग सिस्टम की भी व्यवस्था की गई।"

राज्यव्यापी वन्य प्राणी सप्ताह

राज्यव्यापी वन्य प्राणी सप्ताह

मुख्यमंत्री बोले, "वन्य प्राणी से संबंधित मसलों या आमजन की जरूरत के समय सहायता के लिए 24X7 ऑटोमैटिक रिस्पॉन्स सिस्टम मौजूद है...इससे हालात तेजी से बदलते हैं। अब हमारे यहां कोई भी व्यक्ति केवल एक एसएमएस या वॉट्सएप कर अपने क्षेत्र के नजदीक के वन अधिकारी या कर्मी से संपर्क स्थापित कर जानकारी या मदद हासिल कर सकता है।" मुख्यमंत्री ने उपरोक्त बातें वन विभाग की ओर से प्रतिवर्ष गांधी जयंती से शुरू होकर मनाए जाने वाले "राज्यव्यापी वन्य प्राणी सप्ताह" के समापन के मौके पर कहीं। इस दरम्यान मुख्यमंत्री गांधीनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+