Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat New Record: गुजरात के लोगों ने नए साल के पहले दिन तोड़ा ऐसा रिकॉर्ड, PM मोदी ने भी की सराहना

गुजरात के लोगों ने नए साल की शुरुआत में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। 1 जनवरी 2024 की सुबह, 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

इस कार्यक्रम में कई परिवारों, छात्रों, योग उत्साही और यहां तक कि वरिष्ठ नागरिकों समेत विभिन्न समूहों की भागीदारी देखी गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी मोढेरा से समारोह में शामिल हुए। इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है।

Surya Namaskar

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर ने कहा कि मैं यहां सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए आया था। यह एक नया उपलब्धी है, क्योंकि पहले किसी ने भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास नहीं किया था।

वहीं, राज्य के गृह मंत्री संघवी ने गर्व से कहा कि आज गुजरात ने देश और दुनिया का पहला विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया है। जहां 108 स्थानों पर और 51 विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने एक साथ योग किया है। उन्होंने आगे योग को वैश्विक रूप से अपनाने पर जोर देते हुए कहा, योग को दुनिया भर में अपनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने की सराहना

प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया। 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जैसा कि हम सभी जानते हैं, संख्या 108 हमारी संस्कृति में एक विशेष महत्व रखती है। यह वास्तव में योग और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है। मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। लाभ बहुत अधिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+