Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे कई लोग, VIDEO
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिला इमारत गिर गई। मौके पर अफरा-तफरा मच गई।

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में एक 3 मंजिला इमारत गिर गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिसकर्मी और दमकल की गाड़ियां पहुंच रही हैं। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है।
बता दें कि यह बिल्डिंग अचानक ढह गई। बिल्डिंग गिरने से कई लोग मलबे में दब गए है। आशंका जताई जा रही है कि चार से पांच लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। मलबे में दबे लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके के सोनल थियेटर के पास बने गोल फ्लैट अचानक ढह गए।
दमकल अधिकारी जयेश खड़िया ने कहा कि बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमारे पहुंचने से पहले ही 23 लोगों को इमारत से बचा लिया गया था। हमने तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वीआईपी गेस्ट हाउस के पास एक इमारत की छत गिर गई थी। इस हादसे में कई लोग दब गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया था।
Recommended Video

अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत क्रेन मंगवाई गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जर्जर भवन से सबको सुरक्षित बाहर निकाला गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ हादसे का संज्ञान लिया था। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें- 'दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बना कच्छ,' गुजरात में कड़वा पाटीदार समाज की 100वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी












Click it and Unblock the Notifications