'दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बना कच्छ,' गुजरात में कड़वा पाटीदार समाज की 100वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी
PM Modi Kadva Patidar Community 100th Anniversary: गुजरात में कड़वा पाटीदार समाज की 100वीं वर्षगांठ पर PM मोदी ने कहा कि कच्छ पहले सबसे पिछड़े राज्यों में था। जल संकट को दूर करके दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बना दिया।

PM Modi Kadva Patidar Community 100th Anniversary: गुजरात में कड़वा पाटीदार समाज अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कच्छ देश के सबसे पिछड़े जिलों में एक था। लेकिन इन सालों में हमने मिलकर कच्छ का कायाकल्प किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि हम सब मिलकर कच्छ के जल संकट को हल किया। जिसके चलते यह दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल बन गया। मुझे यह देखकर गर्व होता है कि कच्छ देश के सबसे विकसित जिलों में से एक है। यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब कच्छ देश के सबसे पिछड़े जिलों में से एक था। पानी की किल्लत, भूखमरी, पशुओं की मौत, पलायन, बदहाली, यही कच्छ की पहचान थी। किसी अफसर का ट्रांसफर कच्छ होता था, तो उसे पनिशमेंट पोस्टिंग माना जाता था, काला पानी माना जाता था। लेकिन बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर कच्छ का कायाकल्प कर दिया है।
हमने कच्छ के पानी संकट को हल करने के लिए जिस तरह साथ मिलकर काम किया, हमने साथ मिलकर जिस तरह कच्छ को विश्व का इतना बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया, वो सबका प्रयास का एक बेहतरीन उदाहरण है। आज मुझे ये देखकर गर्व होता है कि कच्छ, देश के सबसे तेजी से विकसित होते जिलों में से एक है।
कच्छ की कनेक्टिविटी सुधर रही है, वहां बड़े-बड़े उद्योग आ रहे हैं। जिस कच्छ में कभी खेती के बारे में सोचना भी मुश्किल था, आज वहां से कृषि उत्पाद एक्सपोर्ट हो रहे हैं, दुनिया में जा रहे हैं। इसमें आप सभी लोगों की बड़ी भूमिका रही है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरे भारत का गौरव है। मैं भारत के किसी भी कोने में जाता हूं तो वहां मेरे इस समाज के लोग देखने को मिलते हैं। आप सभी को सनातनी शताब्दी महोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज मेरे लिए सोने पर सुहागा है, मेरे लिए ये पहला अवसर है, जब मुझे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी की उपस्थिति में उनके शंकराचार्य पद धारण करने के बाद किसी कार्यक्रम में आने का अवसर मिला है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में पीएम मोदी ने की शिरकत, कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला












Click it and Unblock the Notifications