Gujarat: राजकोट के गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, भारी नुकसान की आंशका
Massive fire in Rajkot tyre warehouse: राजकोट में मंगलवार देररात एक राजकोट के गोदाम में आग लग गई। जिस वक्त हादसा हुआ गोदाम का मेन गेट बंद था। दमकल कर्मी गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। खबर लिखे जाने तक दमकल की टीम स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रायस में लगी थी। आग फैलने की वजह से भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि अब तक इसका आंकलन नहीं किया जा सका है।

अधिकारी ने आगे बताया कि आग में किसी के घायल होने या हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। हादसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
वहीं सोमवार को मेरठ में मोहल्ला धर्मपुरा में एक कबाड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की वजह से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलाकर राख हो गया। इस दौरान फायर ब्रेगेड की टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची। जिन्होंने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग के उग्र रूप के देखते हुए आग का उग्र रूप देखकर पुलिस प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली करा दिया। करीब दो घंटे बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
मेरठ के मोहल्ला धर्मपुरा में चौड़े रास्ते पर नूर अहमद के कबाड़ गोदा में ये आग लगी थी। गोदाम में गत्ता व पावरलूम के धागे का कबाड़ भरा हुआ था। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम के बाहर पड़े धागे के ढेर में अचानक आग लग गई। हवा के चलते आग कुछ ही देर में गोदाम के अंदर पहुंच गई। आग में वहां पड़े गत्ते अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आग पूरे गोदाम में फैल गई।
#WATCH | Gujarat: A fire broke out in a tyre godown on the Rajkot-Morbi Highway near Rajkot city. Fire brigade staff on the spot. More details awaited. (30.10) pic.twitter.com/4jFt5E2vyf
— ANI (@ANI) October 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications