गुजरात पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले पीएम मोदी- ये विकास और सुशासन के मुद्दे पर मुहर

गुजरात पंचायत चुनाव के नतीजे भाजपा के विकास के एंजेडे पर- लोग विकास और सुशासन के साथ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी की जीत को विकास के एजेंडे की जीत कहा है। मंगलवार शाम को नतीजें साफ होने और भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, गुजरात में नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के परिणाम एक स्पष्ट संदेश देते हैं कि गुजरात के लोग भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है। मैं बीजेपी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह जताने के लिए गुजरात के लोगों को नमन करता हूं।

Recommended Video

    Gujarat Local Body Election 2021: BJP की बड़ी जीत, Congress 'साफ', Owaisi की Entry | वनइंडिया हिंदी

    Gujarat Local Body Election Results 2021 Pm narendra modi says people with BJP development agenda

    गुजरात के 27 जिलों की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों की कुल 8,235 सीटों पर हुए चुनाव के आज नतीजे आए हैं। शाम कर नतीजे तकरीबन साफ हो गए हैं। सभी शहरों में भाजपा का दबदबा रहा है। कांग्रेस और दूसरी पार्टियां भाजपा को टक्कर देने में भी नाकाम रही हैं। जिसके बाद पीएम मोदी और गुजरात भाजपा के दूसरे नेताओं ने इस पर खुशी जताई है और लोगों का धन्यवाद किया है।

    ताजा जानकारी मिलने तक गुजरात तालुका पंचायत की 4774 में से 3514 के नतीजे आए हैं। जिसमें भाजपा को 2720, कांग्रेस को 994 और आप को 27 सीटें मिली हैं। जिला पंचायत की 980 में से 749 सीटों के नतीजे आए हैं। जिसमें भाजपा को 651 और कांग्रेस को 137 सीट मिली हैं। वहीं नगरपालिका की कुल 2720 में से 1954 के नतीजे आए हैं। इसमें भाजपा को 1762 और कांग्रेस को 320 सीट मिली हैं।

    नतीजों के बाद एक और भाजपा में खुशी का माहौल है तो वहीं चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+