भाभी पर हुआ अवैध संबंध का शक तो भाई ने उठाया खौफनाक कदम

जुनागढ़ । गुजरात राज्य के जुनागढ़ जिले के ऊना के गांगडा गांव में दिल दहलनेवाली घटना सामने आई है, जहां सगे भाई की विधवा पत्नी और मासूम बेटे की बड़े भाई ने ही हत्या कर दी है। भाभी के किसी और के साथ नाजायज संबंध होने की आशंका में दो हत्या करने वाले बड़े भाई को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

gujarat junagarh brother did murder of younger brothers wife and son

सनखड़ा के हमीरभाई अपने खेतों में गए तभी वहां एक महिला और 11 साल के बच्चे की खून में लथपथ लाशें देखकर फौरन पुलिस को खबर की। मामले की जानकारी मिलते ही ऊना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच में मृतक महिला 35 वर्षीय अनकबेन गोहिल और उसका बेटा महर्षि के रूप में पहचान हुई। मामले को लेकर मृतक महिला के संबंधी लखुभाई झाला ने अनकबेन के पति के बड़े भाई हमीरभाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई

इस दौरान उन्होंने बताया कि इस महिला के पति ने कुछ समय पहले खुदकुशी कर ली थी। इसी कारण वह अपने बेटे के साथ रहने लगी थी। लेकिन हमीरभाई को अनकबेन के किसी से अनैतिक संबंध होने की आशंका थी, जिसके चलते हमीरभाई ने सनखडा गांव से गुजर रहे अनेकबेन और उसके मासूम बेटे पर लोहे के सरिए से वार कर मौत के घाट उतार दिया और दोनों के शवों को खेतों में फेंककर फरार हो गए। लखुभाई की इस शिकायत के आधार पर हमीरभाई को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें हमीरभाई ने भी अपना गुनाह कबूल किया है।

यह भी पढ़ेंः आवारा पशुओं के बारे में शिकायत करने पर गुजरात में चाचा-भतीजे बीच सड़क पर मार डाले गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+