आवारा पशुओं के बारे में शिकायत करने पर गुजरात में चाचा-भतीजे बीच सड़क पर मार डाले गए

अमरेली। यहां कुकावाव क्षेत्र में नगरपालिका को आवारा पशुओं की सूचना देने पर दो लोगों को मार डाला गया। उनकी हत्या 7-8 लोगों ने धारदार हथियारों से की। एक अन्य युवक भी गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतकों के शव बरामद किए। दोनों मृतक एक दूजे के चाचा-भतीजा थे।

gujarat crime

संवाददाता के अनुसार, कुकावाव में रहने वाले 30 वर्षीय गोविंद मकवाणा और उनके 27 वर्षीय कौटुंबिक भतीजे करसन उर्फ किरणभाई की हत्या हुई है। वे दोनों रविवार रात हाइवे पर खड़े थे। इसी दौरान उन पर धारदार हथियारों से हमला हुआ। घटना की सूचना मिलने पर अमरेली पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि आवारा पशुओं की जानकारी नगरपालिका को देने को लेकर अपने ही समुदाय के लोगों से दोनों का झगड़ा हुआ था। कुछ लोगों ने रात में कुकावाड रोड पर उन्हें निशाना बनाया।

इस घटना में बीच-बचाव के लिए आया अन्य एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। जिसके चलते पूरे इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। दोनों के शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+