गुजरात हाईकोर्ट परिसर कोरोना के प्रकोप के चलते फिर हुआ बंद, न्यायिक-प्रशासनिक दोनों तरह के काम नहीं होंगे

गांधीनगर। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए गुजरात हाईकोर्ट परिसर फिर बंद कर दिया गया है। इस बार ये शनिवार से तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। जिसके चलते 12 से 14 दिसम्बर तक हाईकोर्ट में न्यायिक व प्रशासनिक दोनों काम स्थगित रहेंगे। हालांकि, ई-फाइलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। फिजिकल रूप से केसेस की फाइलिंग 15 दिसम्बर को खुलेगी। हाईकोर्ट के प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल की ओर से बताया गया कि, इस अवधि के दौरान परिसर में सैनेटाइजेशन कार्य किया जाएगा।

Gujarat High Courts building closed till Dec 14 Due to Covid-19

ज्ञातव्य है किए हाईकोर्ट परिसर में कोरोना संक्रमण के अब तक काफी मामले सामने आ चुके हैं। कई वकीलों और जज जस्टिस जी आर उधवानी की जान जा चुकी है। यह सब देखते हुए फिर से परिसर का पूरी तरह सेनेटाइजेशन होगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट की रजिस्ट्री के साथ-साथ परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों के सभी अधिकारियों व स्टाफ का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। जिसकी वजह से ही महाधिवक्ता, सरकारी वकील व लोक अभियोजक से अपने कार्यालय पूरी तरह बंद रखने को कहा गया है।

Gujarat High Courts building closed till Dec 14 Due to Covid-19

हाईकोर्ट परिसर में स्थित जुड़िशियल एकेडमी, कायदा भवन, ऑडिटोरियम, सभी सरकारी कार्यालय, बैंक-पोस्ट ऑफिस की भी सफाई होगी। अहमदाबाद महानगरपालिका की ओर से भी कहा गया कि, छुट्टी के 3 दिनों में पूरे हाईकोर्ट परिसर की सफाई और सैनेटाइजेशन का काम किया जाएगा। परिसर के अंदर जहां-जहां सफाई कार्य व सैनेटाइजेशन होगा, उसमें चैम्बर, ऑफिस, रिकॉर्ड रूम, वॉश रूम शामिल हैं। कोरोना काल के दौरान गत मार्च महीने से अब तक ऐसा चौथी बार हुआ है, जब हाईकोर्ट परिसर को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+